
खबर खुलेआम
12 मई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में थाना कापू पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। थाना कापू में दिनांक 10 मई 2026 को स्थानीय महिला उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23 दिसंबर 2025 की शाम वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी। इसी दौरान परिचित रिश्तेदार सुधीर किस्पोट्टा उनके घर आया और महिला के पति को पैसे देकर दूसरे गांव शराब लाने के बहाने भेज दिया।

कुछ देर बाद पति के घर से जाने के बाद आरोपी सुधीर किस्पोट्टा ने महिला को अकेला पाकर उसके विरोध के बावजूद बलपूर्वक दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी देकर मौके से भाग गया। लोक लाज के भय से महिला रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी थी, बाद में महिला ने साहस जुटाकर थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर थाना कापू में आरोपी सुधीर किस्पोट्टा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 64(2)(f) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की तत्काल पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* — *“महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*












