---Advertisement---

युवक से कहा— पैसे दो, नहीं तो बलात्कार केस में जेल जाओगे .. वार्ड 2 का पार्षद श्याम गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3086853

खबर खुलेआम

रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार मांगने के आरोप में गिरफ्तार

रायगढ़/घरघोड़ा, 10 मई। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में कानून और पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर एक युवक एवं उसके परिवार से 40 हजार रुपये की कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 10 निवासी साहिल यादव की शिकायत पर घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद श्याम भोजवानी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 308(6) और 62 के तहत अपराध दर्ज कर घरघोड़ा police ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

शिकायतकर्ता साहिल यादव के अनुसार उसका धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। 7 मई को आपसी विवाद के चलते युवती थाना घरघोड़ा पहुंची थी। साहिल भी श्याम भोजवानी के साथ थाना पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और मामला शांत हो गया। शिकायत के अनुसार युवती द्वारा कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

घर पहुंचकर पहले 50 हजार, फिर 40 हजार की मांग का आरोप

साहिल यादव ने शिकायत में बताया कि उसी दिन शाम करीब 6 बजे श्याम भोजवानी उसके घर पहुंचे और कथित रूप से कहा कि थाना में मामला दबाने के लिए 50 हजार रुपये देने होंगे, नहीं तो बलात्कार केस में जेल जाना पड़ेगा। परिवार द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी ने कथित तौर पर रकम घटाकर 40 हजार रुपये कर दी और व्यवस्था करने दबाव बनाया।

मजदूर परिवार पर फोन कॉल से बढ़ाया गया दबाव

पीड़ित के अनुसार इसके बाद आरोपी लगातार मोबाइल कॉल कर रकम जल्दी देने के लिए दबाव बनाता रहा। शिकायत में कहा गया कि साहिल और उसकी मां को बार-बार फोन कर जेल भेजने की धमकी दी गई। मजदूरी करने वाले परिवार ने भय के कारण उधारी तक की सोच शुरू कर दी थी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने खोली कथित भयादोहन की परत

मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब साहिल यादव ने आरोपी द्वारा रकम मांगने और धमकी देने की बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। यही ऑडियो क्लिप पुलिस जांच में अहम साक्ष्य बनी। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट कहा कि किसी पुलिस अधिकारी ने उससे कोई रकम नहीं मांगी थी, जिससे परिवार को संदेह हुआ कि उनके साथ कानून के नाम पर कथित उगाही की जा रही है। शिकायत के बाद घरघोड़ा थाना में अपराध क्रमांक 158/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने ऑडियो क्लिप सहित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए और पर्याप्त आधार मिलने पर श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

एसएसपी का सख्त संदेशरायगढ़ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस, कोर्ट या किसी गंभीर अपराध का भय दिखाकर पैसे मांगना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में आम नागरिकों से तत्काल शिकायत करने की अपील की गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment