---Advertisement---

रफ्तार का कहर .. ट्रेलर मे दबकर भाई-बहन की मौत .. लोगों मे आक्रोश

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3080439

डेस्क खबर खुलेआम

विशेष संवाददाता जांजगीर चाम्पा

जांजगीर। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरगहनी गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा से कोयला लोड कर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उसी दौरान पास से गुजर रहे भाई-बहन ट्रॉली की चपेट में आ गए और ट्रेलर के नीचे दब गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बिरगहनी निवासी संजय कुर्रे (17 वर्ष) और उनकी बहन अंजू लता कुर्रे (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों की सूचना पर बलौदा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment