---Advertisement---

हाईस्कूल ग्राउंड में क्रिकेट का रोमांच .. करंगाबहला ने जीता खिताब

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3068173

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

तमता। पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत तमता स्थित हाईस्कूल मैदान में पिछले दो सप्ताह से चल रहे भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार देर रात रंगारंग समापन हुआ। क्षेत्र की 50 से अधिक टीमों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में करंगाबहला-11 ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कोटछाल-11 को 62 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।फाइनल मुकाबले से पूर्व मुख्य अतिथियों द्वारा मैदान में पूजा-अर्चना की गई। ‘ग्राम देवता केसला पाठ’ एवं ‘भारत माता’ के जयकारों के बीच खिलाड़ियों ने खेल भावना बनाए रखने की शपथ ली। राष्ट्रगान के बाद मैच की शुरुआत हुई, जहां टॉस जीतकर करंगाबहला-11 ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।करंगाबहला की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटछाल-11 की टीम करंगाबहला के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 6.4 ओवर में 41 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह करंगाबहला ने एकतरफा मुकाबले में 62 रनों से शानदार जीत दर्ज की।फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करंगाबहला के श्याम को “मैन ऑफ द मैच” तथा पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने वाले ललित को “मैन ऑफ द सीरीज़” चुना गया।इससे पहले तीसरे स्थान के लिए शिवपुर-11 और किलकिला-11 के बीच मुकाबला खेला गया। शिवपुर ने 7 ओवर में 48 रन बनाए, जिसके जवाब में किलकिला की टीम ने 5.3 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में विजेता टीमों को आकर्षक नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करंगाबहला टीम को ₹55,555 नगद एवं कप, उपविजेता कोटछाल को ₹25,555 एवं कप, तीसरे स्थान पर रही किलकिला टीम को ₹12,555 एवं ट्रॉफी तथा चौथे स्थान पर रही शिवपुर टीम को ₹6,666 एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।समापन समारोह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष पत्थलगांव श्री सुकृत सिदार, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सुमित शर्मा सहित माधव शर्मा, विजय भास्कर शर्मा, नज़ीर साय निकुंज, अजय राजपूत, राधेश्याम गुप्ता, मुरलीधर यादव, मुकेश कुमार पैंकरा एवं जनपद सदस्य आलोक मिंज, नंदकुमार नाग, रमेश कुमार यादव और सोनभद्र सिदार मौजूद रहे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment