---Advertisement---

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3042902

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो / विशेष संवाददाता कांसाबेल

जशपुर जिला के नेशनल हाईवे 43 पर तामा सिंघा ढोड़ीबहार पुलिया के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कुनकुरी की ओर से अपने घर लौट रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन ने युवकों को काफी दूर तक घसीट दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ​दोकड़ा चौकी प्रभारी अशोक यादव से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रात्रि लगभग 12:00 से 1:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल (नंबर CG 14 MP 8791) और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर चौकी पहुँचाया।​मृतकों की पहचान​पुलिस ने मृतकों के पास उपलब्ध दस्तावेजों और छानबीन के आधार पर उनकी पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया है: 1 – ​ज्ञानेश (गणेश) कर्मकार (28 वर्ष): पिता भोला कर्मकार, मूल निवासी धर्मजयगढ़ (वर्तमान पता बाकारूमा) 2 – ​शांता साहू (21 वर्ष) पिता सुरीत राम साहू, निवासी ग्राम लिपती, थाना कापू (जिला रायगढ़)। ​पुलिस की कार्यवाही​चौकी प्रभारी ने बताया कि शवों का मर्ग कायम कर पंचनामा के पश्चात उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है। पुलिस आगे कि कार्यवाई में जुट गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment