---Advertisement---

इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी .. पंहुचा थाना

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3004695

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता तमनार / प्रदीप धोबा पूंजीपथरा

रायगढ़, 03 मई सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार और खतरनाक अंदाज में बाइक चलाते हुए नजर आया था। वायरल वीडियो को गौर से देखे जाने पर वीडियो थाना तमनार क्षेत्र का पाया गया, जिस पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए युवक की पतासाजी की गई ।

स्टंट का वीडियो 👇🏼👇🏼

युवक की पहचान शाश्वत सिदार पिता नरेंद्र सिदार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कुंजेमुरा, तमनार के रूप में की गई। शाश्वत सिदार के पिता नरेंद्र सिदार रिटायर्ड पुलिसकर्मी है । युवक को थाना बुलाकर उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई, जहां उसने वीडियो स्वयं द्वारा बनाया और पोस्ट किया जाना स्वीकार किया। थाना प्रभारी द्वारा युवक को सड़क पर इस प्रकार की स्टंटबाजी से होने वाले गंभीर हादसों और उसके कानूनी परिणामों से अवगत कराते हुए कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही तेज एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत युवक पर भारी जुर्माना कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे कृत्य करने वालों पर, चाहे वे पुलिस परिवार से या किसी भी प्रभाव अथवा पहचान से जुड़े हों, कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी कानून सबके लिए समान है”*

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment