
खबर खुलेआम
विशेष सहयोगी धरमजयगढ़ राजु यादव
धरमजयगढ़़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़़ विकासखंड अंतर्गत कापू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कुंम्हीचूंआ में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के युवक देवव्रत बसोड़ (उम्र लगभग 32 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। बताये अनुसार युवक का शव घर की बाड़ी में मिला था। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल निर्मित हो गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने मामले को हत्या बताते हुए तत्काल इसकी सूचना कापू पुलिस को दी। सूचना मिलते ही SDOP धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में कापू थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी।

प्रारंभिक जांच मिली शव को हत्या मानकर जांच आगे बढ़ते हुए जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है और बहुत जल्द इस हत्याकांड का बड़ा खुलासा हो सकता है।इधर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजर अब कापू पुलिस की जांच और होने वाले खुलासे पर टिकी हुई है।













