---Advertisement---

शादी का झाँसा देकर युवती से डेढ़ वर्ष तक किया दुष्कर्म

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2915949

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता / प्रदीप धोबा तमनार

25 अप्रैल, रायगढ़* । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए तमनार पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिला संबंधी अपराध में तमनार पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की। जानकारी के अनुसार थाना तमनार में स्थानीय 26 वर्षीय युवती ने 22 अप्रैल 2026 को ग्राम सराईडीपा निवासी पृथ्वीराज चौहान (22 वर्ष) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी से उसका लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था और इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर गांव में पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने विवाह का भरोसा दिलाकर लगातार डेढ़ वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने विवाह और गर्भवती होने की जानकारी आरोपी को दी तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता द्वारा बार-बार विवाह के लिए कहने के बावजूद आरोपी मुकरता रहा, जिसके बाद उसे अपने साथ छल और शोषण का अहसास हुआ तथा परिजनों से सलाह लेकर उसने थाना तमनार में शिकायत दर्ज कराई।

2915941

थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए महिला विवेचक सुधो भगत से पीड़िता की एफआईआर एवं कथन दर्ज कराकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल दबिश दी गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पृथ्वीराज चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में विधिसम्मत विवेचना जारी है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी अपराध अत्यंत गंभीर हैं। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिलाएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, हर शिकायत पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment