---Advertisement---

बिजली खंभे से टकराया नाबालिक बाईक सवार , मौके पर मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2909931

खबर खुलेआम

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरीमाल में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जान ले ली। मेन रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे नुराज राठिया (16 वर्ष) मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 J-3324 चलाते हुए चौधरी दुकान के पास मेन रोड पर पहुंचा। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराया। युवक को सिर पर गंभीर चोटें आईं और जिसके कारण मौके पर ही मौत हो गई । ग्रामीणों के बताये अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर लोगों कि भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना कि जानकारी घरघोड़ा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment