---Advertisement---

पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश.. लोगों भीड़ .. पुलिस जाँच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2875915

खबर खुलेआम

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोढ़ा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। मृतक की पहचान ग्राम फरकानारा निवासी लगभग 30 वर्षीय खुलेश्वर राठिया के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही अपने मामा के घर चोढ़ा आया हुआ था।घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार खुलेश्वर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था, जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment