---Advertisement---

डेम के गहरे पानी में डूबने से प्लांट का कर्मचारी कि मौत .. 4 घंटे कि कड़ी मेहनत के बाद शव

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2771693

खबर खुलेआम

घरघोड़ा | रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ सनस्टील प्लांट के एक कर्मचारी की डेम में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश महंत पिता बसंत दास निवासी ग्राम भेंड्रा जो सनस्टील प्लांट के टेक्नो गार्ड विभाग में कार्यरत थे। रविवार सुबह लगभग 11 बजे वे अपने साथियों के साथ घरघोड़ा क्षेत्र स्थित बनखेता स्टाफ डेम में नहाने गए थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

2765735

घटना की सूचना तत्काल आसपास के ग्रामीणों और घरघोड़ा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर मौके पर पहुँचे तथा डेम में गहन खोजबीन शुरू की गई। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने मुकेश महंत के शव को पानी से बरामद कर लिया।

2771675

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुँच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। फिलहाल, घरघोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment