
खबर खुलेआम
घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है जहां अमलीडीह के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दिया है टक्कर इतनी जबरदस्त होना बताया जा रहा है बाइक सवार दो लोगों मौके पर मौत होने की जानकारी सामने आ रही है
वही एक कि हालात गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अमलीडीह के बाजार चौक के पास तेज रफ्तार कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल को मारते हुए सड़क से निचे उतर गई है। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।


बताये अनुसार तीन लोग बाईक CG 13 BH 9056 में सवार रायगढ़ से घरघोड़ा कि तरफ जा रहे थे उसी समय अमलीडीह के पास दर्दनाक घटना हुई है ।
ग्रामीणों ने घटना कि सुचना घरघोड़ा पुलिस को दे दी है। सुचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई है।बताये अनुसार बाईक सवार बिजना रायगढ़ क्षेत्र के बताये जा रहे है जिसमे महिला पुरुष कि मौत हो गई है लड़की कि हालात गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने गंभीर हालात में लड़की को घरघोड़ा हॉस्पिटल ले आई है। फिलहाल पुलिस मृतको कि पतासाजी में जुट गई है वही घटना करीत ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है पुलिस पतासाजी में लग गई है

मृतक कि पहचान नहीं हो पाई है बताये अनुसार बाईक सवार रायगढ़ के बिजना के बताये जा रहे है











