---Advertisement---

वासुदेव बस से नशीली कफ सिरप जब्त .. ड्राइवर-कंडक्टर सहित 3 गिरफ्तार .. गया से रायगढ़ के कोटरीमाल ..

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2762696

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर, 10 अप्रैल 2026। जिले में नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तपकरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वासुदेव सवारी बस से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप जब्त की है। इस मामले में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल की रात्रि लगभग 11:00 बजे तपकरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जशपुर से तपकरा होते हुए रायगढ़ जाने वाली वासुदेव सवारी बस क्रमांक CG-13-Q-1800 में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप छुपाकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और थाना के सामने मुख्य मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की।रात्रि करीब 11:45 बजे संदिग्ध बस के पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस की डिक्की में रखे दो झोलों के अंदर चार कार्टून बरामद हुए, जिनमें 100-100 मिलीलीटर की 480 शीशियां प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राईप्रोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड युक्त “ऑनरेक्स” नशीली कफ सिरप पाई गई। कुल मिलाकर 48 लीटर कफ सिरप जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹96,720 आंकी गई है।

2762808

पूछताछ के दौरान बस के कंडक्टर बसंत पटेल, खलासी सतीश कुमार और ड्राइवर भोला राम ने प्रारंभ में अनभिज्ञता जताई, लेकिन पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ के बाद उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उक्त नशीली कफ सिरप बिहार राज्य के गया से लाई गई थी और इसे बिक्री के लिए रायगढ़ जिले के कोटरीमाल ले जाया जा रहा था।पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है तथा तस्करी में प्रयुक्त वासुदेव बस को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस अवैध तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment