---Advertisement---

सायबर अपराध से बचाने पुलिस का जागरूकता अभियान .. बैंको में पहुंच ग्राहकों को कर रहे जागरूक .. बताया गया कि ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2729550

खबर खुलेआम

घरघोड़ा – रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश एएसपी अनिल सोनी एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में आमजन को साइबर अपराधों से बचाने और बैंकिंग सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से घरघोड़ा पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में घरघोड़ा क्षेत्र के सभी बैंकों और एटीएम केंद्रों में जागरूकता पोस्टर लगाए गए।इन पोस्टरों के माध्यम से लोगों को एटीएम एवं बैंकिंग लेन-देन के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पोस्टर में एटीएम पिन किसी से साझा न करने, अनजान व्यक्तियों की सहायता न लेने, संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने तथा साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण संदेश शामिल हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वयं बैंकों में जाकर पोस्टर लगाए और ग्राहकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी। पुलिस की इस पहल को स्थानीय नागरिकों और बैंक प्रबंधन ने सराहा है। यह अभियान क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

IMG 20260409 WA0049

घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने बताया कि आम जनता को जागरूक करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे सावधानी भरे कदम अपनाकर साइबर ठगी से बचा जा सकता है। आगे भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।”घरघोड़ा पुलिस की यह पहल न केवल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत कर रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment