---Advertisement---

एसएसपी शशि मोहन सिंह की फिल्म ‘ ख़ौफ़ ’ दिखाएगी साइबर अपराध का सच .. 10 अप्रैल को AK सिनेमा में देखें निशुल्क .. फ्रॉड से कैसे बचे .. देखें फिल्म

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2720433

खबर खुलेआम

रायगढ़। साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच जागरूकता की एक नई पहल के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में साइबर जागरूकता पर आधारित शॉर्ट फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वार” का निःशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा। यह फिल्म स्वयं एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, अभिनीत और निर्देशित है, जिसमें डिजिटल युग में बढ़ते साइबर फ्रॉड और उससे बचाव के उपायों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का उद्देश्य आमजन को जागरूक करना और उन्हें साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित करना है। घरघोड़ा स्थित AK सिनेमा में इस फिल्म का प्रदर्शन आगामी 10 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है ताकि वे इस सामाजिक संदेश से जुड़ सकें और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग बन सकें।पुलिस प्रशासन की यह पहल न केवल जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि समाज को सुरक्षित डिजिटल भविष्य की ओर अग्रसर करने का एक सार्थक कदम भी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment