

खबर खुलेआम
रायगढ़, 03 अप्रैल। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 190 लीटर महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घरघोड़ी के खेतधरहा नदी किनारे अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है।
सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहां आरोपी छोटू डनसेना (37 वर्ष) को अवैध रूप से महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने शराब को अवैध बिक्री के उद्देश्य से तैयार करना स्वीकार किया। पुलिस ने मौके से करीब 190 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 19 हजार रुपये है, जब्त की। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त बड़े सिल्वर बर्तन, टिन टीपा सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान मौके पर संचालित 8 अवैध भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में मुनादी कर अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी भी दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उद्धोराम पटेल तथा महिला आरक्षक सुप्रिया सिदार की अहम भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।












