---Advertisement---

एनएमएल तलईपल्ली में कौशल प्रमाणन एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2577977

खबर खुलेआम

घरघोड़ा | एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा सामुदायिक विकास पहल के अंतर्गत कौशल प्रमाणन एवं 51 सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रभावित क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।कार्यक्रम में एसडीएम घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनएमएल तलईपल्ली तथा श्रीमती संगीता सिंह, अध्यक्ष, तिलोत्तमा महिला समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

2577721

इस दौरान परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी एवं लेडीज क्लब की पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में श्री अधिकारी ने परियोजना के प्रयासों की सराहना करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया। परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह ने महिलाओं को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment