---Advertisement---

एसएसडी पूंजीपथरा में मनाया गया सावित्री जिंदल का जन्मदिन

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2502747

खबर खुलेआम

प्रदीप धोबा पूंजीपथरा

20 मार्च को श्रीमती सावित्री जिंदल, ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन इमरिट्स, के जन्मदिन के अवसर पर स्टील स्ट्रक्चरल डिवीजन (SSD), पूंजीपथरा में केक काटकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसएसडी प्रमुख श्री सुभाष जैन ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान जिंदल फाउंडेशन की सामाजिक प्रतिबद्धता और ग्रामीण जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पूंजीपथरा गांव में तालाब की खुदाई, गहरीकरण तथा स्नान घाटों के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया। इस पहल से गांव में खुशी का माहौल देखा गया। तालाब निर्माण से पूंजीपथरा के 1200 से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।इस प्रकार पूंजीपथरा स्थित एसएसडी में यह विशेष अवसर उत्साह और सामाजिक सेवा की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में श्री सुभाष जैन, श्री पंकज पटेल सहित स्टील स्ट्रक्चरल डिवीजन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

2502736
2472208
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment