---Advertisement---

वैष्णव समाज को सशक्त बनाने पर मंथन .. श्री विष्णु महायज्ञ के भव्य आयोजन की तैयारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2446245

खबर खुलेआम

जशपुर। वैष्णव समाज जशपुर के तिलंगा केन्द्र में समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज को और अधिक सशक्त, संगठित एवं एकजुट बनाने के साथ-साथ आगामी समय में श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान समाज के पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक एकता को मजबूत करने, धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं और समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

2445926

बैठक को संबोधित करते हुए वैष्णव समाज जशपुर के जिलाध्यक्ष भूषण वैष्णव ने कहा कि समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और समाज के लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य की सहभागिता और सहयोग ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर समाज के सभी लोगों से सुझाव लिए जाएंगे और इसे भव्य व ऐतिहासिक रूप देने की योजना बनाई जाएगी, ताकि समाज की धार्मिक परंपराओं को और आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक में जिलाध्यक्ष भूषण वैष्णव के अलावा उपाध्यक्ष रामकुमार वैष्णव, सचिव गुरूदास वैष्णव, कोषाध्यक्ष मनोज वैष्णव, मथुरा दास वैष्णव, तुलधर वैष्णव, सुब्रन वैष्णव, हरिभंजन वैष्णव, सोनमंदर वैष्णव, सहदेव वैष्णव, देवशरण वैष्णव, लम्बोदर वैष्णव, दिलीप वैष्णव, संतोष वैष्णव, गंगा वैष्णव, ऋषिकेश वैष्णव, गोवर्धन वैष्णव, कैलाश वैष्णव, मनोज वैष्णव (पंडरीपानी) तथा दीनू वैष्णव सहित जिले भर से आए पदाधिकारी, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ वैष्णव बंधु और माताएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष भूषण वैष्णव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और संगठन को बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि समाज के हितों और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी, जिससे समाज में समन्वय और मजबूती बनी रहे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment