---Advertisement---

आम पेड़ में झूलती मिली युवक की लाश .. पुलिस मौके पर

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2443343

खबर खुलेआम

सुधीर कुमार पंडा – घरघोड़ा

घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अटल आवास के पास एक आम के पेड़ पर युवक की झूलती हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, वहीं परिजन और पुलिस भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए।मृतक की पहचान पप्पू पैंकरा पिता प्रेमलाल पैंकरा (उम्र 24 वर्ष), निवासी नेगीपारा घरघोड़ा के रूप में की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

2443342

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment