---Advertisement---

इमली पेड़ के निचे 52 परियों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार .. 5 मोटरसाइकिल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2415760

खबर खुलेआम

12 मार्च, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सामाजिक बुराइयों जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल शाम पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र अंतर्गत बरपाली के जंगल में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी रैरूमाखुर्द स्टाफ की विशेष टीम गठित कर तत्काल रेड कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बरपाली जंगल में ईमली के पेड़ के पास घेराबंदी कर दबिश दी, जहां कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पाए गए।

2415751

पुलिस को देखकर कुछ जुआरी जंगल की ओर भाग निकले, जबकि मौके से चार जुआरियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम *1) सालिकराम सारथी पिता स्व. धनीराम सारथी उम्र 55 वर्ष निवासी गिधकालो थाना कांपू जिला रायगढ़, 2) देव प्रसाद राठिया पिता हरिभूषण राठिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गनपतपुर चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़, 3) श्रीकांत यादव पिता वृंदावन यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम चरखापारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़, 4) निरंजन यादव पिता भुवन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चरखापारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़* बताया। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 10,600 रुपये, 52 पत्ती ताश की 3 गड्डी, एक दरी, एक काला थैला, तीन मोबाइल फोन (दो वीवो एंड्रॉयड एवं एक जियो कीपैड) तथा पांच मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं।

जब्त वाहनों में बजाज प्लेटिना CG-13 BG-9618, हीरो HF डिलक्स CG-14 MR-8099, विक्रांता V15 CG-13 V-5466, टीवीएस रेडियॉन बिना नंबर तथा फैशन प्रो बिना नंबर प्लेट शामिल हैं। जुआ रेड कार्रवाई में आरोपियों से नगदी जुआ रकम समेत कुल 1 लाख 10 हजार 600 रूपये की संपत्ति की जब्ती* की गई है । मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई* की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी और रेड कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment