---Advertisement---

राजीव अग्रवाल को जिला कांग्रेस कमेटी में मिली बड़ी जिम्मेदारी .. कार्यकर्ताओं में हर्ष .. नेताओं का किया आभार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2253237

खबर खुलेआम

रायगढ़। रायगढ़ जिला कांग्रेस संगठन में मजबूती के उद्देश्य से किए गए विस्तार के तहत राजीव अग्रवाल को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
नव-नियुक्त सचिव राजीव अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से दीपक बैज, संगठन सहप्रभारी जरिता मैडम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु, क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नागेंद्र नेगी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजीव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ा दायित्व भी है। वे संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सकारात्मक माहौल है और आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment