---Advertisement---

सवारी से भरी बदन बस सड़क से उतरी .. मची चीख पुकार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2191693

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता, घरघोड़ा से

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कोटरीमाल के पास कोनपारा में सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब रनपुर से रायगढ़ जा रही सवारी से भरी बदन बस अचानक सड़क से नीचे उतर गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

2191285

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, अगल बगल में ट्रक खड़ी हुई थी जिसे बचाने के लिए ड्राइवर ने सूझ बुझ से बस को सड़क से निचे उतार दिया जिसके कारण बस सड़क से निचे उतरी और गड्डे में फस गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।बताया जाता है कि उक्त बदन बस प्रतिदिन सुबह करीब 5 बजे रनपुर से रवाना होकर लगभग 12 बजे रायगढ़ पहुंचती है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।समय रहते बड़ी दुर्घटना टल जाने से यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

Screenshot 2026 02 21 11 05 38 66 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
2186742
Screenshot 2026 02 21 08 07 43 25 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91
2171328

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment