

खबर खुलेआम
निरंजन गुप्ता रायगढ़
घरघोड़ा।रौनियार समाज, घरघोड़ा की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को गुड्डा गुप्ता के निवास पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने की।बैठक में समाज के विकास, एकजुटता एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिन्हें उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक के दौरान समाजहित में कई रचनात्मक सुझाव सामने आए।बैठक का विशेष और अहम निर्णय यह रहा कि वर्ष 2026 में रौनियार समाज द्वारा भव्य सामाजिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक समरसता को और मजबूती मिलेगी।होली मिलन समारोह की रूपरेखा एवं आयोजन समिति के गठन को लेकर एक विशेष बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने समाज की एकता और सक्रिय सहभागिता की सराहना की।













