---Advertisement---

नाबालिग सहित दो गौ तस्कर गिरफ्तार .. 74 नग गौ वंशों को छुड़ाया

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1974835

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत में दिनांक 02.01.26 की प्रातः करीबन 05.00 बजे के लगभग, थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम चटकपुर चांचीडांड के पास बेने डेम के नीचे, ईब नदी के किनारे कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, हांक कर झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल, मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि कुछ व्यक्ति, काफी संख्या में गौ वंशों को पैदल हांक कर जल्दी जल्दी ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस के टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की गई, पुलिस को देख कर गौ तस्करों के द्वारा भागने का प्रयास किया गया, परंतु पुलिस के टीम के द्वारा पीछा करते देख दो संदिग्ध गौ तस्करों को हिरासत में ले लिया गया, शेष आरोपी गौ तस्कर , जंगल का फायदा उठा कर भाग गए। पूछताछ पर पकड़े गए आरोपी गौ तस्करों ने अपना नाम क्रमशः अमन टोप्पो उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कजरा कनपोड़ा थाना नारायणपुर जिला जशपुर का रहने वाला बताया, व दूसरा संदिग्ध गौ तस्कर एक 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक था,। गौ तस्करों ने बताया कि वे अपने अन्य 11 साथियों के साथ मिलकर गौ वंशों को कजरा से लेकर, गोविंदपुर झारखंड की ओर ले जा रहे थे, पुलिस ने पकड़े गए उक्त दोनों आरोपियों की निशान देही पर, मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया है, जिनकी पता साजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जावेगा।पुलिस के द्वारा पकड़े गए गौ तस्करों से गौ वंशों से संबंधित दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से सभी 32 नग गौ वंशों को बरामद कर लिया गया है, तथा सभी गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी गौ तस्करों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस के द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपी गौ तस्करों क्रमशः अमन टोप्पो उम्र 20 वर्ष तथा 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर, आरोपी अमन टोप्पो को न्यायिक रिमांड पर जेल व विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा जा रहा है। मामले की कार्यवाही व गौ वंशों सहित आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक अमरबेल मिंज, उमेश प्रभाकर, नरेंद्र मिंज, प्रधान आरक्षक उमेश मिंज , अनानियुस टोप्पो, आरक्षक अशोक कंसारी व योगेश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत मामले में दिनांक 31.01.26 की शाम करीबन 05 से 06 बजे के मध्य, प्रार्थी रविरंजन कुमार उम्र 31 वर्ष, निवासी मधुवन टोली, जशपुर के द्वारा चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केसरा के ग्रामीणों के साथ मिलकर, ग्राम केसरा के बड़ा पहाड़ जंगल में, गौ तस्करों के द्वारा पैदल हांक कर झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे,42 नग गौ वंशों को मुक्त कराते हुए, चौकी मनोरा पुलिस को सूचित किया गया था, जिस पर चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा सभी 42 नग गौ वंशों को बरामद करते हुए, उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मामले में ग्रामीणों को देखकर, गौ तस्कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए थे। पुलिस के द्वारा मामले में चौकी मनोरा में आरोपी गौ तस्करों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 ( 1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। व पुलिस फरार आरोपियों की पता तलाश कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि गौ तस्करी को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, गत तीन दिवस में 74 गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है, व दो आरोपी गौ तस्कर भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं, फरार गौ तस्करों की पातासाजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment