---Advertisement---

कलेक्टर – एसएसपी ने हेलमेट पहनकर सड़क पर निकले .. दिया जागरूकता का सन्देश

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1589595

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर 02 जनवरी 2026सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा माह के द्वितीय दिन कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।बता दें कि जशपुर पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में जिला प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में हेलमेट रैली निकाली गई।रैली की शुरुआत पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय परिसर से हुई, जो जशपुर शहर के महाराजा चौक, बस स्टैंड, गिरांग चौक, होते हुए नेशनल हाईवे-43 पर ग्राम घोलेंगे तक गई। इसके पश्चात रैली डोड़का चौरा चौक, गम्हरिया चौक, हाउसिंग बोर्ड, रणजीता स्टेडियम चौक से होते हुए वापस पुलिस अनुविभागीय कार्यालय में संपन्न हुई।

1589592

इस अवसर पर कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मोटर सायकल चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाले दोनों व्यक्ति अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा अपने जीवन को सुरक्षित रखें।वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि मोटर सायकल चलाते समय की गई एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु होती है, जबकि हेलमेट पहनने से जानमाल की क्षति की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

1564426

हेलमेट रैली के दौरान 70 से अधिक पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने हेलमेट पहनकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment