---Advertisement---

अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा .. घर में सोये .. ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1218819

खबर खुलेआम

तमनार थाना क्षेत्र के झिकबहाल गांव में देर रात एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर अचानक एक घर में जा घुसा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय घर के अंदर लोग गहरी नींद में सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई। सभी लोग बाल-बाल बच गए।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

हादसे के विरोध और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण आवाजाही बाधित रही और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण ऐसे हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और गांव में भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाया जाए।पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुटे हुए हैं तथा स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment