---Advertisement---

पानी में डूबने से हाथी शावक की मौत , वन विभाग मे मचा हड़कंप

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20251125 WA0033

खबर खुलेआम

रायगढ़। इस वक्त की बड़ी खबर तमनार रेंज से निकलकर सामने आ रही है, जहां तालाब में डुबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई।मिली जानकारी के अनुसार तमनार वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गौरमुड़ी गांव के तालाब में आज एक हाथी शावक की लाश देखी गई। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।

1132051

बताया जा रहा है कि तमनार और घरघोड़ा रेंज में पिछले लंबे समय से 34 हाथियों का दल विचरण कर रहा था जिसमें 8 नर, 18 मादा के अलावा 8 शावक शामिल थे। इसी दल में से एक शावक की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच के दौरान पानी में डूबने से मौत होनें की बात कही जा रही है।फिलहाल आज सुबह हाथी शावक की मौत की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है,। मृत शावक हाथी की उम्र करीब 1 साल बताई जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment