---Advertisement---

SIR को लेकर एसडीएम तहसीलदार की सख़्त मॉनिटरिंग .. BLO घर घर दे रहे

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1093016

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य तेज़ी से चल रहा है। इसी क्रम में घरघोड़ा क्षेत्र में भी यह अभियान पूरे जोर-शोर और गंभीरता के साथ संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से BLO (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर पहुंचकर पात्र मतदाताओं की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।कार्य की दैनिक प्रगति पर सतत निगरानी रखते हुए SDM घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी (IAS ) तथा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा द्वारा प्रतिदिन समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।

1083751

अधिकारियों द्वारा प्रत्येक बूथ की स्थिति का बारीकी से आकलन किया जा रहा है और जहाँ भी कार्य सुस्त पाया जा रहा है, वहाँ गति बढ़ाने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

1083748

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा विवरण संशोधन जैसे सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।BLO लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर फॉर्म-6, 7 और 8 से संबंधित आवेदनों को भरवा रहे हैं और नागरिकों को दस्तावेज़ की आवश्यकता तथा प्रक्रिया की पूरी जानकारी भी दे रहे हैं।

1083745

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की तीव्रता से यह साफ़ है कि प्रशासन आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण और शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के मिशन पर जुटा हुआ है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment