---Advertisement---

डबरी में मिला युवक का शव , हत्या की आशंका … पुलिस जाँच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
676366

खबर खुलेआम

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चानमारी स्थित डबरी (तालाब) में आज सुबह एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। मृतक की पहचान कैलाश सारथी (19 वर्ष), निवासी डूगरूपारा के रूप में की गई है।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को डबरी में फेंका गया होगा।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है।

677195

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment