तेज रफ्तार बाइक सवार युवतियां अनियंत्रित होकर गिरी , एक की हालत गंभीर

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

desk khabar khuleaaam

संकलनकर्ता-राजू यादव धरमजयगढ़

कापू,धरमजयगढ़। वर्तमान समय में नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपने परचम लहरा रही है—चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल, विज्ञान हो या फैशन डिज़ाइन, महिलाएं अब बाईक रेसिंग और स्टंट की दुनिया में भी कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। यह समाज के विकास और समानता की दिशा में एक स्वागतयोग्य परिवर्तन है। परंतु जब आत्मविश्वास के साथ लापरवाही का समावेश हो जाए, तो परिणाम कभी-कभी घातक भी हो सकते हैं।मिली जानकारी अनुसार ऐसी ही एक घटना गुरुवार शाम धरमजयगढ़ के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत लिप्ती गांव के समीप घटित हुई। जानकारी के अनुसार, बहनाटांगर निवासी दो युवतियां—ममता एक्का एवं पूनम एक्का—तेज रफ्तार एनएस 160 मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्यवश कापू से अपने गृहग्राम लौट रही थीं। लगभग सायं 5 बजे के करीब लिप्ती गांव के समीप तीव्र गति में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे डिवाइडर से जा टकराई। और वहीं दुर्घटना में दोनों युवतियां सड़क पर गिर पड़ीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे बैठी पूनम की स्थिति अत्यंत गंभीर है, जिसे तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद पत्थलगांव के लिए रिफर किया गया। वहीं ममता को भी इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है।जानकारी अनुसार घटना की सूचना मिलते ही कापू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन खोना प्रतीत हो रहा है। और वहीं यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर विवश करती है कि तकनीक और आधुनिकता के युग में सुरक्षा और सतर्कता की अनदेखी कितनी महंगी पड़ सकती है। युवाओं, विशेषकर युवतियों के लिए यह एक सीख भी है कि आत्मनिर्भरता के साथ-साथ सुरक्षा को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।—

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment