
डेस्क खबर खुलेआम
श्रमिकों के सम्मान मे पुरे देश मे 1 मई 25 को श्रमिक दिवस मनाया जाता है आज बिजारी खुली खदान बरौद-बिजारी उपक्षेत्र एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र में भी श्रमिक कामगारो ने हर्षोल्लास के साथ मई दिवस मनाया। जिसमें खान प्रबंधक एन. मल्लेश किस्टैया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शहीद श्रमिकों की याद में 2 मिनट मौन धारण किया गया , ध्वजारोहण करते हुए कर्मठ श्रमिकों को सम्मानित कर मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यकमे समस्त बिजारी खदान अधिकारीगण श्रम संघ प्रतिनिधि तथा समस्त विभागीय कर्मचारीगण एवं बठेका श्रमिकों की उपस्थिति रहे











