---Advertisement---

पहले फेसबुक मे दोस्त बना और फिर लूटी युवती कि ….. लुटेरा पहुंचा जेल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़, 7 अप्रैल सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुसौर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में पुसौर पुलिस की सराहना की जा रही है। घटना बीती रात की है। 28 वर्षीय पीड़िता ने आज थाना पुसौर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से मीनकेतन पाव (27 वर्ष), निवासी थाना जूटमिल क्षेत्र से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ी और मीनकेतन ने युवती को शादी का प्रलोभन देना शुरू किया। युवती के अनुसार, 6 अप्रैल को उसके गांव बारात आई थी, जिसमें मीनकेतन भी शामिल था। बारात के दौरान मीनकेतन ने युवती से फोन पर संपर्क किया और घर का पता पूछकर सीधे उसके घर आ पहुंचा।

शिकायत के मुताबिक, मीनकेतन ने युवती से बातचीत करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से साफ इंकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस कर युवती ने अपने परिजनों के साथ थाना पुसौर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 85/2025 धारा 69 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता के अनुरूप) के तहत मामला दर्ज किया और टीम बनाकर आरोपी मीनकेतन पाव को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच सहित समस्त विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment