---Advertisement---

नाबालिग से छेड़खानी मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

20 मार्च थाना घरघोड़ा पुलिस ने दो लापता बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है और उनके साथ गंदी नियत से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर के नेतृत्व में पुलिस ने 21 और 24 फरवरी को घर से बिना बताए लापता हुई दो किशोर बालिकाओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में अपराध क्रमांक 46/2025 और 47/2025 के तहत धारा 137(2) बी.एन.एस. में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि दोनों बालिकाएं बिलासपुर गई थीं,

जहां बिलासपुर पुलिस ने उन्हें बालिका गृह सरकंडा में रखा था। दस्तयाबी के बाद सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) में उनकी काउंसलिंग कराई गई, जिसमें एक बालिका ने शंकर दास महंत (60 वर्ष) और दूसरी ने यशचरण भगत (19 वर्ष) पर गंदी नियत से छेड़खानी करने के आरोप लगाए।

मामले की विस्तृत विवेचना में अपहरण की घटना नहीं पाई गई, जिसके बाद धारा 137(2) बी.एन.एस. हटाकर छेड़खानी की धारा 74, 75 बी.एन.एस. तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 9(ढ) जोड़ी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment