---Advertisement---

घरघोड़ा भाजपा में चला अनुशासन का डंडा, विश्वासघाती 2 पार्षद 6 साल के लिए निष्काषित

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

भाजपा घरघोड़ा में बहुमत रखने के बाद भी गद्दारों के क्रास वोटिंग नही बना पाई उपाध्यक्ष, अध्यक्ष पद में भी हुई है हाररायगढ़।घरघोड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष चुनाव हारने के बाद बहुमत का आंकड़ा रखने के बावजूद भाजपा को अपने ही पार्टी के पार्षदों के गद्दारी से क्रास वोटिंग के चलते उपाध्यक्ष पद भी गवाना पड़ गया। इस गद्दारी से जिला भाजपा से लेकर प्रदेश भाजपा में खलबली में जाकर रख दिया जिसमें प्रदेश भाजपा ने अनुशासन की कार्रवाई का डंडा चलाते हुए दो गद्दार पार्षदों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन कर दिया है।

रायगढ़ जिले में बहुत चर्चित नगर पंचायत के रूप में घरघोड़ा का नाम शामिल है घरघोड़ा नगर पंचायत कोयला खदान के बीच घिरा होने के चलते हीरे की तर्ज पर प्रदेश में चमकता है। भाजपा कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए शुरुआत से ही यह एड़ी चोटी का दमखम लागत आई है। इस बीच निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को यहां तगड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस से बागी होकर लड़ने वाले सुरेंद्र सिल्लू चौधरी ने दिया।

वही पार्षदों की बहुमत संख्या नगर पंचायत में भाजपा के पास थी, यह संख्या उपाध्यक्ष बनने के लिए काफी था परंतु बीजेपी के भीतर रहकर ही गद्दारी करने वाले गद्दार पार्षदों के चलते भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा और क्रॉस वोटिंग के चलते अल्पमत वाली कांग्रेस को बहुमत मिल गया और उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी की ताजपोशी हो गई। ऐसे में भाजपा से अनुशासन हीनता मानते हुए संज्ञान ली।जिस पर श्याम भोजवानी वार्ड पार्षद 2 तथा अनिल लकड़ा वार्ड पार्षद 5 दोनो के नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध मतदान किये जाने पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। यह अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी विरोधी कार्य करने में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अनुशासनहीनता के उक्त कार्रवाई के बाद पार्टी के भीतर रहकर ही गद्दारी करने वाले नेताओं में खलबली मच चुकी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment