



डेस्क खबर खुलेआम
मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल के नेतृत्व में जनपद पंचायत में मिली बड़ी सफलता
घरघोड़ा / रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मार्गदर्शन जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान के दिशानिर्देश घरघोड़ा मण्डल अध्यक्ष राजेश पटेल के नेतृत्व में जनपद अध्यक्ष सहनू पैंकरा निर्विरोध निर्वाचित चुने गये है।

सहनू पैंकरा के निर्विरोध चुने जाने पर सांसद राधेश्याम राठिया प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शकील अहमद जिलाध्यक्ष भाजपा अरुणधर दीवान मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल नरेश पंडा विजय जायसवाल भूतपूर्व जनपद अध्यक्ष सहोद्र राठिया सहित नव निर्वाचित जनपद सदस्यों के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओ ने शुभकामनायें दी। भाजपा कार्यकर्त्ताओं जीत कि खुशी मना रहे है।

पहले सहनू पैंकरा कि पत्नी उषा पैंकरा जनपद अध्यक्ष पद रह चुकी है है आज सहनू पैंकरा स्वयं निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये है । सहनू पैंकरा ने युवा मोर्चा से राजनीति कि सुरुवात करते हुए घरघोड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर अपना दायित्व निभा चुके है। सहनू पैंकरा जनपद अध्यक्ष बनने के बाद अपनी नई जवाबदारी के साथ नई पारी कि सुरुवात करेंगे.


