---Advertisement---

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

28 फरवरी को शादी का सपना दिखाकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भुनेश्वर राठिया (26) निवासी ग्राम चोढ़ा थाना खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है जहां पीड़ित युवती ने कल शाम थाना चक्रधरनगर में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्ष 2021 से रायगढ़ में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात ग्राम चोढा निवासी भुनेश्वर राठिया से हुई, जिसके बाद दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। नवंबर 2024 में आरोपी ने युवती से प्रेम का नाटक करते हुए शादी का वादा किया और उसके किराये के मकान जो थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में आकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जनवरी 2025 तक आरोपी कई बार युवती के पास आकर संबंध बनाता रहा, लेकिन अब शादी से मुकर गया।

पीड़िता के आवेदन पर चक्रधरनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 82/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। मेडिकल जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment