रायगढ़ जिले का औधोगिक हब बना घरघोड़ा तहसील में खुलकर शासकीय जमीनों की खरीदी बिक्री की जा रही है । प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ पटवारियों के साथ मिलकर काम करने वाले दलालों के माध्यम से आवंटन भूमि की फर्जी दस्तावेज के माध्यम से चौहद्दी बिक्री नकल तैयार कर खरीद बिक्री की जा रही है । वर्तमान समय मे कई ऐसे मामले सामने आए है आवंटन जमीन खरीदी बिक्री खुलकर की जा रही है दलालों के द्वारा जमीन की अवैध खरीदी बिक्री में विभाग के कुछ लोगो के शामिल होने की बात कही जा रही हैं







