---Advertisement---

दिल दहला देने वाली घटना – इस थाना क्षेत्र में दूध मुहे बच्चे सहित 4 लोगों कि हत्या

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहाँ एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। यहां पर एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मृतकों में 2 महिला, 1 युवक और एक मासूम शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है। यह कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की घटना है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। एक मासूम बच्चे समेत उनकी माता-पिता और दादी की निर्मम हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टोनही के संदेह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हत्या के कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक मृतकों में चेतराम, जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा, यशोदा बाई केवट शामिल है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। इनमें रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले शामिल है। स्थानीय लोगों की मानें तो जादू-टोना के शक में हत्या को अजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जादू टोना को लेकर हत्या कि आशंका जताई जा रही है फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जाँच में जुटी है

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment