---Advertisement---

संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

कापू थाना क्षेत्र के जलडेगा गांव में 29 अगस्त 2024 को एक मारपीट की घटना घटी, जब पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई महेश राम बैगा ने अपने बड़े भाई कंश राम बैगा (उम्र 45 वर्ष) की हत्या कर दी। प्रार्थी रामलाल बैगा ने 30 अगस्त को इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया । घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब कंश राम बैगा और महेश राम बैगा के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान महेश राम बैगा ने गुस्से में आकर टंगिया के बेंठ और अपनी कलाई में पहने हुए स्टील के कड़े से अपने बड़े भाई के सिर, बाएं कान, कनपटी और पीठ पर कई वार किए। इन गंभीर चोटों के कारण कंश राम बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कापू थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण मरकाम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से खून के धब्बों और सादी मिट्टी को साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया। आरोपी महेश राम बैगा की निशानदेही पर गवाहों के समक्ष हत्या में प्रयुक्त लोहे का टंगिया बरामद किया गया। आरोपी महेश राम बैगा पिता स्व.जीत राम बैगा उम्र 40 वर्ष साकिन जलडेगा थाना कापू जिला रायगढ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment