---Advertisement---

प्रदेश में सबसे बड़ा बस हादसा , कर्मचारियों से भरी बस खदान में गिरी … अब तक 11 लोगो की मौत – मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2024 04 10 07 51 36 23 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

डेस्क खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा हो गया। केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे खदान में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर शोक जताया है।बताया जा रहा है कि बस करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरी है। बस में 25 से 30 अधिक महिला-पुरुष सवार थे। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंच गई है। बस में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। इस घटना के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है।

पुलिस की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि बस में फंसे लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।

GCFkUP0boAAJfWo2

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 14 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं’।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment