---Advertisement---

घरघोडा में मसीही समुदाय द्वारा ख्रीस्त राजा का पर्व शांति पूर्ण मनाया गया

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20231126 WA0031

काथलिक आश्रम घरघोडा में आज ख्रीस्त राजा का पर्व बडे ही शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया सर्व प्रथम मुख्य अनुष्ठान दाता फादर अल्बिनुस टोप्पो के द्वारा मिस्सा पूजा कराया गया तत पश्चात पारिस कंपाउंड में ही एक छोटी जुलूस निकाली गई जिसमें बच्चियों द्वारा पवित्र सांकरामेट को जगह जगह आरती किया गया और साथ मे छोटे बच्चों द्वारा छोटी झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया आपको बता दें कि धार्मिक कैलेंडर के अनुसार साल के अंतिम यानी 34वें रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया जाता है।

IMG 20231126 WA0030

इसके बाद नया कैलेंडर वर्ष शुरू होता है। ख्रीस्त राजा का पर्व पूरे विश्वभर में मनाते हैं धर्म से भटके हुए लोगों में ईश्वर के प्रति श्रद्धा विश्वास बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है ख्रीस्त राजा पर्व के मौके पर फादर अल्बिनुस टोप्पो ने मसीही समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए जीते थे। असहायों की मदद करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। यीशु मसीह अन्य राजाओं से अलग हैं। दुनिया के किसी क्षेत्र का नहीं बल्कि वे प्रेम व शांति का राजा है। वह हर प्राणियों में बसा है फादर अल्बिनुस ने बताया कि ख्रीस्त राजा का पर्व क्रिसमस से 40 दिन पहले मनाया जाता है। ख्रीस्त राजा का पर्व सर्वप्रथम सन 1925 में रोम में मनाया गया था इस दिन पूरी दुनिया के कैथोलिक मसीही ख्रीस्त राजा का पर्व मनाते हैं। इस पर्व को 1925 में पोप पीयूष 11वें ने रोम में आरंभ किया था। तब एकदलीय सत्ता हावी थी। उस व्यवस्था को समानता बनाये रखने के लिए यीशु ख्रीस्त को हमेशा के लिए मसीहियों के राजा बनाया गया। जिसको लेकर मसीही समुदाय द्वारा ख्रीस्त राजा का पर्व मनाते आ रही है उक्त कार्यक्रम के अंत मे सभी श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार कराया गया l

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment