विधायक चक्रधर सिंह ने निगम क्षेत्र में सवा करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21
IMG 20230401 WA0015 150x150 1

रायगढ़ – विधायक चक्रधर सिंह ने नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र अंतर्गत अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्डो में लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपए के नए विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। बता दें कि विधायक चक्रधर सिंह लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के परिशिमन में सक्रिय हैं। नगर निगम रायगढ़ के कुछ वार्ड लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में आते हैं जहां पर जनता की कई मांगों को ध्यान में रखकर विधायक चक्रधर सिंह ने अति आवश्यक मांगो को गंभीरता से लेते हुए विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाते हुए भूमि पूजन किया। शहर से नजदीक भगवानपुर वार्ड क्रमांक 45 नीचे बस्ती में नाला निर्माण की मांग काफी दिनो से की जा रही थी।
जिसे रायगढ़ नगर निगम महापौर ने लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह के संज्ञान में लाया जिसे विधायक ने हरी झंडी दे दी। वार्ड क्रमांक 45 भगवानपुर नीचे बस्ती में पुल निर्माण कार्य के लागत राशि 45 लाख 76 हजार रूपए का भूमि पूजन किया गया है। पुल बन जाने के बाद वार्ड वासियों को आने जाने में सुविधा होगी। वहीं लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 44 पतरापाली में आरसीसी नाला निर्माण की मांग वार्ड वासियों द्वारा की जा रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए विधायक चक्रधर सिंह और महापौर जानकी काटजू की सक्रियता से आरसीसी नाला निर्माण कार्य लागत राशि 48 लाख 28 हजार रुपए का भूमि पूजन किया गया है। वहीं विकास को गति प्रदान करते हुए वार्ड क्रमांक 44 पतरापाली में सड़क और नाली निर्माण कार्य लागत राशि 6 लाख 22 हजार रुपए का भूमि पूजन किया गया है। तो वहीं वार्ड क्रमांक 43 सराईपाली में सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 16 लाख 51 हजार रुपए का भूमि पूजन किया गया है। ज्ञात हो विधायक चक्रधर सिंह अपने कुशल व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। भुमि पूजन के इस शुभ अवसर पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिंह ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। भुपेश बघेल किसानों और आम जन के मुख्यमंत्री है। विधायक सिंह ने कहा भूपेश बघेल सरकार की जन हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 43 सराईपाली की आम जनता ने तालाब में पचरी निर्माण और सड़क निर्माण की मांग की जिसे जल्द से जल्द बनाने की घोषणा की है। विकास कार्यों के भुमि पूजन कार्यक्रम में विधायक चक्रधर सिंह के साथ नगर निगम महापौर जानकी काटजू , विकास ठेठवार एमआईसी सदस्य, अनुपमा शाखा यादव, वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद नारायण पटेल, वार्ड क्रमांक 43 सराईपाली की पार्षद निर्मला पटेल , वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद रूपचंद पटेल ,
पार्षद रमेश भगत, पूर्व पार्षद सरस्वती भगत शामिल रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता शाखा यादव, भुपेश ठाकुर, लाला ठाकुर, गोरे लाल बरेठ , किरण बरेठ , हेमलाल यादव, शिव कश्यप, विनोद पटेल , नरेंद्र पटेल, बैगा पटेल , वसीम खान , राजेंद्र बैरागी महाराज , के साथ – साथ क्षेत्र की महिलाए एवम पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे हैं।

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment