---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में IAS के तबादले .. क्षितिज गुरभेले को घरघोड़ा एसडीएम जिम्मेदारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4110165

डेस्क खबर खुलेआम

नवा रायपुर, 8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के अधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के पश्चात नवीन पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।जारी आदेश के अनुसार फडतर अनिकेत अशोक, भा.प्र.से. (2020), जो वर्तमान में सहायक कलेक्टर जशपुर के पद पर पदस्थ हैं,

क्षितिज गुरभेले IAS 2024👇🏼👇🏼

4112002

उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर बनाया गया है। वहीं श्री अरविंद कुमार टी., भा.प्र.से. (2024), सहायक कलेक्टर बिलासपुर को एसडीएम (राजस्व) बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की जिम्मेदारी दी गई है। रायगढ़ के सहायक कलेक्टर अक्षय दोशी, भा.प्र.से. (2024) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में क्षितिज गुरभेले , भा.प्र.से. (2024), सहायक कलेक्टर कोरबा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़ नियुक्त किया गया है। उनके घरघोड़ा एसडीएम बनने से क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारी देखने को मिलेगी। बता दे कि इससे पूर्व भी घरघोड़ा में IAS ने अपनी सेवाएं दी है। इसके अलावा विपिन दुबे, भा.प्र.से. (2024), सहायक कलेक्टर बस्तर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।रायगढ़ में भी बदला प्रशासनिक समीकरणशासन के इस फेरबदल में रायगढ़ जिले को भी नई पदस्थापना मिली है। वर्तमान सहायक कलेक्टर अक्षय दोशी को डोंगरगढ़ भेजे जाने के साथ ही क्षितिज गुरभेले को घरघोड़ा एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे घरघोड़ा अनुविभाग में प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव होगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment