---Advertisement---

गौ हत्या के मामले मे 4 आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3715930

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर / थाना बागबहार क्षेत्र में गौवंश वध के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, दो मोटरसाइकिल एवं टॉर्च बरामद कर विधिवत जब्त किए गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 30 जून 2026 को प्रार्थी खेमानिधि यादव, निवासी ग्राम बरखोरिया, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ के द्वारा थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि चार व्यक्ति, दो मोटरसाइकिल एवं पैदल एक गौ वंश को लेकर थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरखोरिया से मुडाबहला की ओर जा रहे थे। प्रार्थी के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त गौ वंश को खरीदकर ले जाने की बात कही, किंतु उनके व्यवहार पर संदेह होने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश की। तलाश के दौरान ग्राम हल्दीझरिया के समीप खेत के गड्ढे में गौ वंश का वध किया हुआ धड़ पाया गया। घटनास्थल पर गाय की खाल, सिर, चारों पैर, कान का बिल्ला, रस्सी, गोबर एवं रक्त के निशान मिले। वहीं मांस काटने में प्रयुक्त लकड़ी का गुटका भी बरामद हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 61/2026, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5, 6 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की टीम के द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मौके से प्राप्त साक्ष्यों को गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। विवेचना के दौरान मामले से जुड़े मुख्य आरोपी अयजक एक्का को ग्राम बिरीमडेगा से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसने अपने साथियों सुशील कुजूर, प्रमोद एक्का, अगस्तुस तिर्की, व दो अन्य साथी के साथ मिलकर गौवंश वध करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने सुशील कुजूर, प्रमोद एक्का एवं अगस्तुस तिर्की को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, दो मोटरसाइकिल एवं टॉर्च बरामद कर जब्त किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण के अन्य फरार आ गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयासरत है। उनकी पता साजी जारी है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत गौ वंश वध के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, मामले से जुड़े दो अन्य आरोपीयों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिनकी पतासाजी जारी है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा*

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment