थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली कैप्सुल के अवैध प्रचलन की रोक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा रायगढ निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ एवं पुलिस अनु विभागीय अधिकरी धरमजयगढ के मार्ग निदेर्शेन पर थाना प्रभारी घरघोडा अमित सिंह के टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जाकर दिनांक 21/11/2021 को मुखबिर के सूचना पर सउनि चंदन सिंह नेताम आर. 552 म आर. 153 के द्वारा छाल रोड कारगील चौक घरघोडा के पास अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बिक्री करते (01) संतोष यादव पिता उग्रसेन यादव उम्र 22 वर्ष साकिन फोकटपारा वार्ड क्रमांक 07 घरघोडा एवं (02) लोचन बरेठ पिता बहादूर बरेठ उम्र 34 वर्ष साकिन संजय निकुंज बैगिन डोकरीपारा वार्ड क्रमांक 02 घरघोडा को पकडे जिनके कब्जे से अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सुल 1548 नग कीमती 20720 रूपये का बरामद कर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध 375/2021 धारा 21 B NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही में सउनि चंदन सिंह नेताम, आर. विरेन्द्र भगत, बिरबल भगत, सीमा लकडा का विशेष योगदान रहा।
अमित सिंह की टीम के चंगुल में फॅसे मेडिकल नशा के सौदागर , मिली बड़ी सफलता – 20 हजार 720 रुपए की नशीले दवा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार , आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत पर भेजा गया !!

Published on:










