---Advertisement---

चोरी के शक में महिला की पिटाई से हुई मौत .. पति को बताया पत्नी बेहोश पड़ी .. शव को ठिकाने की तैयारी .. आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4371647

डेस्क खबर खुलेआम

सीतापुर/सरगुजा। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरी के शक में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला की कथित तौर पर डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला कई घंटे तक बेहोशी की हालत में पड़ी रही और इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद महिला के पति को फोन/सूचना देकर बताया कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी है।जानकारी के अनुसार, खाल बगीचा स्थित अटल आवास निवासी संजय चौहान (38) ने गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे पड़ोस में रहने वाली मानकी उर्फ संतोषी यादव (37) पर 20 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि इसी बात को लेकर संजय ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडे से की गई पिटाई में महिला का एक पैर टूट गया और उसे गंभीर चोटें आईं।मारपीट के बाद महिला काफी देर तक बेहोशी की हालत में पड़ी रही। घटना के समय उसका पति संतोष यादव होटल में काम करने गया था।

4357365

बताया जा रहा है कि संजय चौहान ने ही संतोष को उसकी पत्नी के बेहोश होने की जानकारी दी। जब संतोष मौके पर पहुंचा, तब तक उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी पर मामले को छिपाने की कोशिश करने का भी आरोप लगा है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, संजय चौहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के अंतिम संस्कार के लिए अटल आवास के पास गड्ढा तक खोद दिया था। हालांकि, आसपास के लोगों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।सूचना मिलते ही सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट के आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्पष्ट होगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment