
डेस्क खबर खुलेआम

बेमेतरा: संविदा शिक्षिकाओं से 45 से 60 हजार रुपये मांगने का आरोप, जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों के लिए बयान।बेमेतरा जिले के शिक्षा विभाग में संविदा महिला शिक्षिकाओं के कथित शोषण का मामला सामने आया है… मामला शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय दाढ़ी का है… जहां पदस्थ प्राचार्य जीआर चतुर्वेदी और उनके सहयोगी शिक्षक भारत लाल कश्यप पर संविदा शिक्षिकाओं का आरोप है कि उनसे 45 से 60 हजार रुपये तक की मांग की गई… इतना ही नहीं, सीआर खराब करने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देने की भी शिकायत की गई है… पीड़ित शिक्षिकाओं ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई थी… जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए… अब जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं… ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ित शिक्षिकाओं को कब न्याय मिलता है?
दीपक दुबे जांच अधिकारी, D O बालोद👇🏼👇🏼

फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है… सवाल यह है कि क्या संविदा शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाएंगे? क्या शिक्षा के मंदिर में पद का दुरुपयोग कर कथित तौर पर महिला शिक्षिकाओं को प्रताड़ित करने वालों पर कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला जांच की फाइलों तक ही सीमित रह जाएगा?






