
डेस्क खबर खुलेआम
बेमेतरा जिला एवं साजा थाना अंतर्गत ग्राम करमतरा से इस वक्त की एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक पत्नी ने मामूली घरेलू विवाद के चलते अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पूरा मामला साजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम करमतरा का है, जहाँ आज सुबह घर की छत पर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम करमतरा में आज सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पत्नी कैलाशी ने तैश में आकर अपने पति हरिश्चंद्र कोठारी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला घर की छत पर हुआ, जहाँ गंभीर चोट लगने के कारण हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही साजा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी कैलाशी को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई व जांच की जा रही है।













