---Advertisement---

युवती का फोटो स्टेटस पर डालकर किया बदनाम .. बाहाँ पकड़कर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5405651

खबर खुलेआम

28 नवंबर, रायगढ़* । युवती से छेड़खानी करने और उसकी फोटो मोबाइल स्टेटस पर डालकर बदनाम करने की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत मालाकार (24 वर्ष), पिता नानू राम मालाकार, निवासी ग्राम सेमरा, पुसौर, वर्तमान पता चांदमारी, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती (20 वर्ष) ने दिनांक 27.11.2026 को महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब दो वर्ष पूर्व से उसकी आरोपी अजीत मालाकार से जान-पहचान थी और दोनों आपस में बातचीत करते थे। इसकी जानकारी परिजनों को होने के बाद युवती ने आरोपी से दूरी बना ली थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार फोन कर उसे परेशान करता था।

5403532

युवती ने बताया कि दिनांक 04.11.2026 को सुबह करीब 11 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और बातचीत नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी देते हुए गलत नीयत से उसका हाथ एवं बांह पकड़कर छेड़खानी की। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी फोटो अपने मोबाइल के स्टेटस पर डालकर उसे बदनाम करने का प्रयास भी किया। युवती की लिखित शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 105/2026, धारा 78(1)(ii), 74 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment